Monday 25 December 2017

अटल जी के सुशासन मंत्र पर आगे बढ़ता उत्तराखंड

बाधाएं आती हैं आएं।
घिरे प्रलय की घोर घटाएं।।
पावों के नीचे अंगारेसिर पर बरसें।
यदि ज्वालाएं निज हाथों में हंसते-हंसते।।
आग लगा कर जलना होगा।
कदम मिलाकर चलना होगा - कदम मिलाकर चलना होगा।



25 दिसंबर का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हमारे पूर्व प्रधानमंत्रीभारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया जाता है।

अटल जी के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से हमें दो महत्वपूर्ण शिक्षाएं मिलती हैं.....अनुशासन और सुशासन

अनुशासन तो हम सभी के लिए व्यक्तिगत जीवन में काफी अहम हो जाता है। लेकिन राजनीति में रहकर अगर जनता की सच्ची सेवा करनी है तो सुशासन के बिना पूरी नहीं होती....और अटल जी ने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में सुशासन का ही नारा दिया था....इसलिए उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के तौर पर भी मनाया जा रहा है।
सुशासन का मतलब है पारदर्शी और जवाबदेही शासन।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पहले गैर कांग्रेसी नेता थेजिन्होंने पाँच साल प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा किया। अटल जी नौ बार लोक सभा के लिए एवं दो बार राज्य सभा के लिए चुने गए।

एक बार वाजपेयी जी ने कहा था अंधेरा छटेगासूरज निकलेगाकमल खिलेगा। आज ये बात सच साबित हो गई है।

आज भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन चुका है बल्कि देश के 67 फीसदी आबादी में हमारी सरकार है। और भाजपा की सरकारें यूं ही लोकप्रिय नहीं हुई हैं, भाजपा ने हमेशा गुड गवर्नेंस को मूल मंत्र बनाकर सरकारें चलाई हैं. यही वजह है कि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भाजपा का परचम लहरा रहा है।

देश में गुड गर्वनेंस का उदाहरण अगर आपको देखना है तो बीजेपी शासित राज्यों का उदाहरण आप ले लीजिए। जो मध्यप्रदेश बीमारु राज्यों मे गिना जाता थाआज वह विकास के नित नए आयाम छू रहा है। छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह की सरकार ने लगातार हैट्रिक बनाई है। गुजरात में बीजेपी का किला 22 साल से अभेद्य रहा है। 

यही कारण है कि 2014 में हमारी 7 राज्यों में सरकारें थी, वो कारवां बढकर आज 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। यानि 19 राज्यों में हमारी या हमारे गठबंधन की सरकारें हैं।

मैं आज आपको याद दिलाना चाहता हूँ कि लोकतंत्र के मंदिर अर्थात देश की संसद में 1997 में, जब कांग्रेस भाजपा की कम सीटों पर हंस रही थी, तब भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कांग्रेस के लिए कहा था-
मेरी बात को गांठ बाँध लें आज हमारे कम सदस्य होने पर आप हँस रहे हैं लेकिन वो दिन आयेगा जब पूरे भारत में हमारी सरकार होगी उस दिन देश आप पर हंसेगा
यह उक्ति आज चरितार्थ हुई है। और इसमें वाजपेयी जी के गुड गवर्नेंस के मॉडल का बहुत बड़ा योगदान है।

उत्तराखंड में भी हमने जिस दिन से सरकार संभाली है, स्वच्छ पारदर्शी और गुड गवर्नेंस की सरकार हम दे रहे हैं।

पिछले साढ़े तीन साल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एक स्वच्छ पारदर्शी सरकार देश को दी है। इसी गुड गवर्नेंस मॉडल से मोदी जी ने न्यू इंडिया बनाने का संकल्प लिया है। न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए हम कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडेंगे। हम इस राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी और जवाब देही शासन देने के लिए कृत संकल्प हैं।

यही सपना भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था और यही मंत्र प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने हमें दिया है।

इसीलिए सरकार बनते ही मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। आज एनएच-74 का भूमि मुआवजा घोटाला हो, राशन वितरण में गड़बड़ी का घोटाला हो, इनके खिलाफ हमने सख्त एक्शन लिए हैं। दोषियों को जेल तक पहुंचाया है। लेकिन करप्शन के खिलाफ इस पावन यज्ञ में इतना ही काफी नहीं होगा। मुझे इस लड़ाई में आपका साथ चाहिए, ये साथ वैसा ही होना चाहिए जैसा महाभारत के युद्ध में श्री कृष्ण और हनुमान जी ने अर्जुन का निभाया था।

पारदर्शी सरकार देने की दिशा में हमने ट्रांसफर एक्ट लाकर ट्रांसफर पोस्टिंग के खेल को बंद किया है। अब राज्य के हर कर्मचारी को सुगमव दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती का बराबर मौका मिल सकेगा। इससे उसके कामकाज में सुधार आएगा।

खनन माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए ई-टेंडरिंग व्यवस्था अपनाई गई है।
एमडीडीए में नक्शे पास कराने के लिए अब लोगों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब इसकी ऑलनाइन व्यवस्था शुरू की गई है। इससे लोगों का समय भी बचेगा और भ्रष्टाचार भी कम होगा।

गुड गवर्नेंस के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में अटल जी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की शुरुआत की है। इससे सभी योजनाओं और विकास कार्यों की एक साथ मॉनिटरिंग हो सकेगी।

समाधान पोर्टल को मजबूत किया है। किसी भी तरह की शिकायतों के लिए 1905 टोल फ्री नंबर जारी किया

मेरी कोशिश है---- पलायन मुक्त उत्तराखण्ड, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्डभाई-भतीजावाद मुक्त उत्तराखण्डवंशवाद मुक्त उत्तराखण्ड।
और हमारी सरकार का सपना है---- रोजगार युक्त उत्तराखण्डशिक्षित उत्तराखण्ड, संसाधन युक्त उत्तराखंड एक समृद्ध और खुशहाल उत्तराखण्ड।

भारतीय जनता पार्टी केवल इलेक्शन जीतने के मकसद से चुनाव नहीं लड़तीबल्कि समावेशी विकास के जरिए समाज का उत्थान और सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प पर निरंतर बढ़ रही है।

नपी तुली और बेबाक टिप्पणी करने में अटल जी कभी नहीं चूकेमैं आज अटल जी की बात दोहराना चाहता हूँ। अटल जी ने कहा था- "भारत को लेकर मेरी एक दृष्टि है- ऐसा भारत जो भूखभयनिरक्षरता और अभाव से मुक्त हो।" हमें ऐसा भारत बनाना है।

और यह सब गुड गवर्नेंस के जरिए ही संभव हो सकता है। इसलिए प्रिय अटल जी के जन्मदिवस पर हम उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेते हैं। एक स्वच्छ व भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लेते हैं।





1 comment:

  1. The ultimate gaming and game engine for the - iTechTech
    The ultimate gaming and game engine titanium edc for the titanium drill bits for metal Sega Genesis. Play. titanium pan 0.0.0. - 2.3 The Ultimate titanium engagement rings Game titanium nipple bars Engine.

    ReplyDelete